मालगाड़ी एक्सीडेंट: कई ट्रेनों का बदला रास्ता, कुछ को किया रद्द
<p><em><strong>मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए</strong></em></p>
कानपुर स्टेशन से खाली वैगन लेकर जा रही डीएन जीएन 135 मालगाड़ी रविवार सुबह फतेहपुर के पास रमवां स्टेशन पर डिरेल हो गई। मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस कारण ट्रैक पर ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। अप और डाउन दोनों लाइन बाधित हैं। दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इस ट्रेन एक्सिडेंट ने दिवाली के मौके पर घर जा रहे लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। इससे लोगों का घर पहुंचने का समय बढ़ सकता है। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है।
What's Your Reaction?