15 लाख से ज्यादा दीयों से दमकी अयोध्या..! बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

<p><em><strong>अयोध्या के तट पर इस बार 15 लाख 76 हजार दीये जले और अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया।</strong></em></p>

15 लाख से ज्यादा दीयों से दमकी अयोध्या..! बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
24-10-2022 - 11:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अयोध्या ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस साल के दीपोत्सव में अयोध्या के सरयू तट पर 15 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। इसके साथ ही अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर इसका प्रमाणपत्र सौंपा गया। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में दीपोत्सव का दीप जलाकर आगाज किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली के दीपक हमारे लिए सिर्फ वस्तु नहीं हैं बल्कि भारत के आदर्शों के जीवंत ऊर्जापुंज हैं।
दीपावली से ठीक एक दिन पहले अयोध्या के सरयू तट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। पीएम मोदी ने पहला दीप जलाकर इसका आगाज किया। उन्होंने के आगाज के बाद सरयू का किनारा दीपों से जगमगा उठा। इसके बाद शानदार लेजर शो ने लोगों का मन मोह लिया। 
लेजर शो में दिखी रामकथा
लेजर शो के जरिए संगीत से सजी राम कथा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद लता मंगेशकर के ‘ठुमक चलत रामचंद्र’ गीत प्रस्तुत कर स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी गई। फिर रघुपति राघव राजाराम और गायक उदित नारायण की आवाज में मंगल भवन अमंगल हारी जैसे गीतों पर लोग झूमते रहे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मंत्रमुग्ध होकर पूरा कार्यक्रम देखते रहे।

अयोध्या ने तोड़ा अपना ही रिकाॅर्ड
अयोध्या के तट पर इस बार 15 लाख 76 हजार दीये जले और इसके साथ ही अयोध्या ने इतिहास रच दिया। एख बार फिर अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर सर्टिफिकेट सौंपा गया। इसके पहले क्षिप्रा घाट का नाम इसके लिए वर्ल्ड रेकॉर्ड के तौर पर दर्ज था। उसने भी अयोध्या का रेकॉर्ड तोड़ा था। अयोध्या ने फिर अपना मुकाम हासिल कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।