फर्जी खबर पर पोस्ट को लेकर कमाल आर खान ने सीएम योगी आदित्यनाथ से माफी.. X पोस्ट हटाया और कहा, भविष्य में रहूंगा सावधान

फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगी है। केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की थी, जो अखबार की कटिंग जैसी प्रतीत हो रही थी। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक सामग्री दिखाई गई थी, जो बाद में फर्जी और डिजिटल रूप से एडिट की हुई पाई..

फर्जी खबर पर पोस्ट को लेकर कमाल आर खान ने सीएम योगी आदित्यनाथ से माफी.. X पोस्ट हटाया और  कहा, भविष्य में रहूंगा सावधान
02-01-2026 - 08:44 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

लखनऊ। फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगी है। केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की थी, जो अखबार की कटिंग जैसी प्रतीत हो रही थी। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक सामग्री दिखाई गई थी, जो बाद में फर्जी और डिजिटल रूप से एडिट की हुई पाई गई।

केआरके ने न सिर्फ मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, बल्कि X पर डाली गई उस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया। मामला तब गंभीर हुआ जब लखनऊ के हजरतगंज थाने में पुलिस ने जांच के बाद केआरके के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगते हुए केआरके ने X पर लिखा, मैं सीएम @myogiadityanath जी @myogioffice से उस पोस्ट को साझा करने के लिए माफी मांगता हूं, जो मूल नहीं थी। जैसे ही मुझे पता चला कि वह पोस्ट असली नहीं है, मैंने कुछ ही मिनटों में उसे डिलीट कर दिया। मैं भविष्य में अधिक सावधान रहने का वादा करता हूं। धन्यवाद। @Uppolice @UPGovt @dgpup”

केआरके द्वारा साझा की गई फर्जी पोस्ट क्या थी?

कमाल आर खान ने X पर एक पोस्ट साझा की थी (जो अब डिलीट की जा चुकी है), जो एक अखबार की कटिंग की तरह दिखाई देती थी और उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी थी। उस कथित कटिंग में लिखा था, अगर हमें मुस्लिम, दलित और यादवों के वोट नहीं भी मिलें, तब भी हम सरकार बनाएंगे।”

केआरके ने इस पोस्ट को साझा करने के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में यह सामने आया कि यह कटिंग पूरी तरह फर्जी थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया।

पुलिस को कैसे पता चला कि पोस्ट फर्जी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ निवासी राजकुमार तिवारी को पता चला कि सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर केआरके की यह फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। यूपी पुलिस का साइबर सेल अब इस बात की जांच कर रहा है कि इस फर्जी और एडिट की गई तस्वीर को सबसे पहले किसने बनाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री या किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से जुड़ी भ्रामक या झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करना अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।