टीवी एक्ट्रेस वीना कपूर के बेरोजगार बेटे ने की अपनी माँ की निर्मम हत्या, शव को फेक आया 90 किमी दूर
<p><em><strong>निर्मम हत्याओं की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही। श्रद्धा वॉकर की जघन्य हत्याकांड के बाद मानो इस तरह की घटनाओं का सिलसिला सा चल पड़ा है। सेलिब्रिटीज़ भी इनसे अछूते नहीं है। टीवी इंडस्ट्री में तब सकते में आ गयी जब टीवी सीरियलों में माँ/सास का किरदार निभाने वाली वीना कपूर की हत्या की सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आयी। </strong></em></p>
टीवी एक्ट्रेस वीना कपूर को उनके ही बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला। दो दिन पहले उनकी मौत का मामला दर्ज किया गया था लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि वह एक टीवी एक्ट्रेस हैं। शनिवार को जब उनकी को-स्टार नीलू कोहली ने इस मामले का खुलासा किया तो पूरी टीवी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई।
बेटे ने हत्या कर शव को 90 किमी दूर फेंका
वीना कपूर के बेटे सचिन कपूर ने संपत्ति के लालच में वीना कपूर की हत्या कर दी। वीना के पास मुंबई की जेवीपीटी योजना में 12 करोड़ का एक फ्लैट है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ रहती थी। इसी फ्लैट के लिए बेटे ने उसकी हत्या कर दी और शव को घर से 90 किलोमीटर दूर जंगल में नदी में फेंक दिया। शव को जंगल ले जाने के लिए फ्रिज बॉक्स का इस्तेमाल किया गया।
नौकर को भी शामिल किया षड्यंत्र में
वीना के बेटे सचिन कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया है।हत्या में मदद करने वाले नौकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या संभवत: 5 से 6 दिसंबर के बीच की गई है। पुलिस को छह दिसंबर का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें बेटा और नौकर दोनों उसकी लाश को ले जाते दिख रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक वीना के छोटे बेटे सचिन कपूर ने उसकी हत्या करने के बाद शव को फ्रिज के कार्टून में पैक कर दिया, ताकि किसी को शक न हो। बड़ा बक्सा रखने के लिए आरोपी बेटे ने नौकर की मदद ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
अभिनेत्री वीना कपूर कौन थीं ?
वीना कपूर टेलीविज़न इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं। उन्होंने मेरी भाभी, मित्तर प्यारे नू हाल मुरीदन दा कहना, दल: द गैंग और बंधन फेरो के जैसे टीवी शो में काम किया है। उन्होंने नीलू कोहली के साथ कई टीवी शोज में भी काम किया है।
What's Your Reaction?