हड़ताल खत्म होने की ख़ुशी के बाद फैला कोरोना का डर ; सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे दोनों कोरोना पॉजिटिव;उदयपुर में एक साथ दो मौतें
<p>एक तरफ जहा राजस्थान की जनता, मरीज़ डॉक्टर्स और सरकार सभी आज चैन की सांस ले रहे थे क्युकी डॉक्टर्स और सरकार के बीच राइट टू हेल्थ बिल को लेकर सहमति बन् गयी और डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी; तो वही दूसरी तरफ फिर कोरोना के आगमन की दस्तक लोगो को चिंता में डाल रही है।जयपुर में जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उदयपुर में दो लोगों की कोरोना से मौत की खबर है।</p>
राजस्थान में दिन प्रति दिन कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है । आज कोरोना के और नए मरीज आए हैं । सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं ।
दर्जनों अफसरों के सम्पर्क में थे गहलोत
उन्होंने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया माध्यम के जरिए इसकी जानकारी दी है । अब सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले 3 से 4 दिन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दर्जन अफसरों के संपर्क में आने के साथ ही कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी आए हैं। उन्होंने जनसभाओं तक को संबोधित किया है ।
गहलोत ने किया ट्वीट
सीएम गहलोत ने लिखा है कि कुछ दिन से कोरोनावायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। मैं खुद भी संक्रमित महसूस कर रहा हूं । जांच कराने पर पॉजिटिव आया हूं । कुछ दिन घर पर रहकर ही काम करूंगा। हालांकि उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की । लेकिन कल रात 3:00 बजे तक वे राजस्थान के आईएएस अफसरों के साथ ही निजी अस्पतालों के डॉक्टरों के साथ भी बैठक कर रहे थे। इस दौरान 40 से ज्यादा अफसर और डॉक्टर उनके साथ मौजूद थे ।
गहलोत से पहले वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव
उधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोनावायरस पॉजिटिव आई है । उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी शेयर की है । उन्होंने लिखा है कि कोरोना के लक्षणों के बाद जब जांच कराई गई तो पॉजिटिव परिणाम आए हैं। कुछ दिन क्वारंटाइन रहना होगा ।
राजे भी प्रदेश कार्यालय की मीटिंग से लौटी थीं
उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे 2 अप्रैल यानी रविवार को जयपुर में स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आई थी। इस दौरान पार्टी की बड़ी मीटिंग थी । जिसमें दिल्ली से शामिल होने प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी थे। विधायक दल की इस बैठक में राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष और सतीश पूनिया को उपनेता प्रतिपक्ष चुना गया था। इस दौरान बहुत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे। अब उनमें से कई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी संपर्क में रहे थे ।
उदयपुर में फूटा कोरोना बम-दो लोगों की मौत
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को उदयपुर शहर में एक साथ दो लोगों की मौत हुई थी । 60 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा 35 वर्षीय किसान ने भी दम तोड़ दिया था। दोनों ने कोरोनावायरस के टीके भी लगवाए थे । वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहले कोरोनावायरस पॉजिटिव आ चुकी है, वे लोग फिर से इसकी चपेट में है।
What's Your Reaction?