चालीस हजार साल पुराने मानव का डीएनए खोजने वाले स्वांते को मिला नोबल पुरस्कार

<p><em><strong>निएंडरथल मानव 40 हजार साल पहले विलुप्त हो गए थे, जिनके जीनोम की खोज पाबो ने की है।</strong></em></p>

चालीस हजार साल पुराने मानव का डीएनए खोजने वाले स्वांते को मिला नोबल पुरस्कार
04-10-2022 - 12:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार विलुप्त हो चुके निएंडरथल मानव के जीनोम का सीक्वेंस तैयार करने के लिए मिला है। निएंडरथल मानव 40 हजार साल पहले विलुप्त हो गए थे, जिनके जीनोम की खोज पाबो ने की है।

द नोबेल कमेटी के सेक्रेटरी थॉमस पर्लमैन ने विजेता के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाबो ने अपने शुरुआती रिसर्च में कुछ ऐसा किया है जो पूरी तरह से असंभव था। उन्होंने आगे कहा कि इस नोबेल पुरस्कार के साथ ही 2022 में घोषित होने वाले वाले पुरस्कारों की शुरुआत हो गई। यह कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा।

10 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
थॉमस पर्लमैन के मुताबिक फिजिक्स के लिए पुरस्कार की घोषणा 4 अक्टूबर को होगी। 5 अक्टूबर को केमिस्ट्री और 6 अक्टूबर को साहित्य के लिए नोबेल की घोषणा की जाएगी। जबकि 7 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार और 10 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स कैटेगरी के पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।