शहर में दौड़ लगाते दो भालू सीसीटीवी में कैद ; लोगो में फैली दहशत

<p>छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में बीती रात तक़रीबन 9 बजे दो भालू घूमते हुए दिखाई दिए। भालुओं को इस तरह वार्ड में घूमता देख टिकरापारा वार्ड में में भय का माहौल फ़ैल गया। लागों ने पूरी रात भय के साए में गुजारी। अब इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी मिला है, जिसमे दोनों भालू जंगल से निकलकर खुलेआम वार्ड में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।</p>

शहर में दौड़ लगाते दो भालू सीसीटीवी में कैद ; लोगो में फैली दहशत
04-08-2023 - 06:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जानकारी के अनुसार जंगल शहर से लगा हुआ है, जिससे निकलकर अक्सर जंगली जानवर शहर की तरफ आ जाते हैं। जो कि शहरी लोगों व भालुओं दोनों के लिए खतरा है

मादा भालू और बच्चे की करंट से हुई थी मौत 

बीते कुछ महीने पूर्व एक मादा भालू और उसके बच्चे की करंट में फसने से मौत हो गई थी। दोनों का शव सुबह खेत में पड़ा मिला था, किसान ने शव को देखकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि किसान ने खेत में बोर के लिए तार लगा रखा था, उसी की चपेट में मादा भालू और उसका बच्चा आ गए थे जिससे उनकी मौत हो गयी।

बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में घुस गया था भालू

इसके पहले भी एक भालू ने बिल्डिंग मटेरियल की शॉप 'बिल्डमार्ट' में पहुंच गया था। भालू को सामने से आता देख कर्मचारीयों ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई थी। हालांकि अन्य कर्मचारियों के आने और शोर मचाने से भालू किनारे से भालू बिल्डमार्ट से निकलकर जंगल की ओर भाग गया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।