रामचरित मानस पर प्रतियोगिता में दो मुस्लिम विद्यार्थी अव्वल
NULL
आज के दौर में जब सनातन लोग विशेषतौर पर सनातनियों का एक बड़ा वर्ग अपने धर्म और संस्कृति को दकियानूसी बताकर इससे दूर भागने में लगा है, ऐसे में एक सुखद खबर केरल के मलप्पुरम से आ रही है कि दो मुस्लिम छात्रों ने ऑनलाइन रामायण प्रतियोगिता को जीता है। ऑनलाइन रामायण प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले विजेताओं के नाम मोहम्मद जाबिर पीके और मोहम्मद बासिथ एम हैं।
उल्लेखनीय है कि रामायण महाकाव्य पर क्विज का आयोजन केरल के मलप्पुरम में प्रकाशक कंपनी डीसी बुक्स की ओर से किया गया था। इस प्रतियोगिता में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के पांच प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया जिसमें से दो मुस्लिम छात्र हैं। मोहम्मद बासिथ एम और मोहम्मद जाबिर पीके दोनों ही उत्तरी केरल जिले के वलांचेरी में केकेएसएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज के विद्यार्थी हैं। उन्होंने बताया कि वे छोटी उम्र से ही रामायण के बारे में जानकारी रखते थे। इसके बाद पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने के बाद उन्होंने रामायण और हिंदू धर्म के बारे में और अधिक गहनता से जानना और समझना शुरू कर दिया।
मोहम्मद बासित एम को रामा चरित मानस कई चौपाइयां तो कंठस्थ हैं और योध्या कांड की चौपाई उनका पसंदीदा है, जिसमें लक्ष्मण के क्रोध और राम की ओर से साम्राज्य की महत्वहीनता की व्याख्या का जिक्र किया गया। वे राम चरित मानस के मलयालम संस्करण को भी धाराप्रवाह प्रस्तुत करते हैं।
What's Your Reaction?