विदाई पर पीएम मोदी ने की वेंकैया नायडू की वाक्पटुता की जबर्दस्त तारीफ

NULL

विदाई पर पीएम मोदी ने की वेंकैया नायडू की वाक्पटुता की जबर्दस्त तारीफ
09-08-2022 - 01:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

निवर्तमान उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को औपचारिक विदाई दे दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी वाकपटुता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके वन लाइनर्स, विन लाइनर्स भी होते हैं। उन्होंने कहा कि वेंकैया नायडू की टिप्पणी के बाद किसी के कुछ और कहने की जरूरत ही नहीं रह जाती है।

मोदी ने कहा कि नायडू के हर शब्द को लोग सुनते हैं और कभी विरोध नहीं करते हैं। मोदी ने कहा कि यह सीखने की बात है कि कोई कैसे कोई अपनी भाषा की ताकत के रूप में और सहजता से, इस सामर्थ्य के लिए जाना जाए और उस कौशल से स्थितियों की दिशा मोड़ने का सामर्थ्य रखे, मैं इसके लिए आपको (नायडू को) बधाई देता हूं। हम जो भी कहते हैं, वो महत्वपूर्ण तो होता है लेकिन जिस तरीके से कहते हैं उसकी अहमियत ज्यादा होती है। 

मोदी ने नायडू के लिए कहा कि आपकी बातों में गहराई भी होती है और गंभीरता भी
किसी भी संवाद की सफलता का पैमाना यही होता है कि उसका गहरा प्रभाव हो और लोग उसे याद रखें और जो भी कहें उसके बारे में लोग सोचने पर मजबूर हों। अभिव्यक्ति की इस कला मे वेंकैया जी की दक्षता, उस बात से सदन के अंदर और बाहर देश के लोग भलीभांति परिचित हैं। आपकी अभिव्यक्ति का अंदाज जितना बेबाक है, उतना ही बेजोड़ भी है।

विदाई भाषण में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मेरी और आपकी विचारधारा अलग है, उसकी मैं यहां चर्चा नहीं करना चाहता। आपसे मेरी कुछ शिकायतें भी हो सकती है लेकिन यह सही वक्त नहीं है। दबाव में रहते हुए भी आपने अपनी भूमिका निभाई, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।”
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने राज्यसभा में निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के विदाई भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नायडू ने शायद इस बात के लिए कड़ी मेहनत की होगी कि पीएम मोदी अपने पूरे कार्यकाल में एक प्रश्न का उत्तर दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेरेक ने कहा कि 20 सितंबर, 2020 को जिस दिन उच्च सदन ने अब निरस्त किए गए कृषि विधेयकों को पारित किया, वह कुर्सी पर नहीं थे। हो सकता है कि किसी दिन आप अपनी आत्मकथा में इसका उत्तर देंगे। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।