केजरीवाल के रोड-शो में चलने लगे लात-घूंसे..! भाषण अधूरा छोड़कर निकले

<p><em><strong>कुछ प्रदर्शनकारी आए और केजरीवाल के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। यह देखकर मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए।</strong></em></p>

केजरीवाल के रोड-शो में चलने लगे लात-घूंसे..! भाषण अधूरा छोड़कर निकले
04-11-2022 - 07:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच हिमाचल के सोलन जिले में आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में हंगामा हो गया। सोलन में गुरुवार, 3 नवंबर को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड-शो कर रहे थे। इस दौरान केजरीवाल के सामने कुछ लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनसे भिड़ने गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। हालात यह हुए कि केजरीवाल को मौके से भाषण अधूरा छोड़कर लौटना पड़ा।
सोलन में रोड शो के दौरान हुई सभा में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। 
रोड शो के बीच कैसे हुआ हंगामा
दरअसल सोलन में गुरुवार, 3 नवंबर को अरविंद केजरीवाल रोड-शो कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी आए और केजरीवाल के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। यह देखकर मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और आप कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद केजरीवाल वहां से रवाना हो गए। आम आदमी पार्टी से सोलन विधानसभा सीट से अंजू राठौर को उम्मीदवार बनाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।