छुआछूत..! टीचर की मटकी से पानी पीने पर दलित छात्र की निर्मम पिटाई, मौत के बाद टीचर हिरासत में
NULL
राजस्थान के प्राइवेट स्कूल में दलित छात्र की टीचर के हाथों पिटाई के 23 दिन बाद उसकी मौत हो गई है। यह पिटाई कथित तौर पर दलित छात्र के मटके से पानी पीने पर की गई। टीचर ने बच्चे को इतने जोर से थप्पड़ जड़ा की उसकी तबीयत बिगड़ गई। कई दिनों तक बच्चे के परिजन उसे अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में इलाज को लेकर भटकते रहे। आखिरकार शनिवार, 13 अगस्त सुबह 11 बजे दलित छात्र इंद्र कुमार ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब इसे लेकर जालौर जिले के सायला थाने में क्षेत्र के निजी स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने के बाद उसकी मौत होने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ हत्या और एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले की जांच वृताधिकारी हिम्मत चारण को सौंपी गई है। पुलिस जांच शुरू होते ही आरोपी स्कूल टीचर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
तीसरी कक्षा में पढ़ता था इंद्र कुमार
सायला थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सुराणा निवासी किशोर कुमार पुत्र पोलाराम मेघवाल ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसके भाई देवाराम का बेटा इन्द्रकुमार सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ता था। 20 जुलाई को इन्द्रकुमार स्कूल पढऩे के लिए गया था। इस दौरान करीब 10.30 बजे शिक्षक छैलसिंह ने इन्द्रकुमार के साथ मारपीट की। आरोप है कि बच्चे ने मटकी से पानी पीया था।
सीएम ने दी पांच लाख सहायता
इस मामले के तूल पकडऩे के बाद देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक बच्चे के परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता दी है।
What's Your Reaction?