रुपे क्रेडिट कार्ड जुड़ा यूपीआई आईडी, संभव हुआ सुरक्षित ट्रांजैक्शन

रुपे क्रेडिट कार्ड जुड़ा यूपीआई आईडी, संभव हुआ सुरक्षित ट्रांजैक्शन
22-09-2022 - 08:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई आईडी से जोड़ा जा रहा है और इससे सुरक्षित ट्राजैक्शन किया जा सकेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का कहना है कि शुरुआती स्तर पर पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक के ग्राहक सबसे पहले रुपे क्रेडिट कार्ड की मदद से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। उन्हें इसके लिए उन्हें भीम ऐप की मदद लेनी पड़ेगी। इससे रुपे क्रेडिट कार्ड का क्यूआर कोड से स्वीकार्यता बढ़ने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, नंदन नीलेकणी और विश्व मोहन महापात्रा ने मंगलवार, 20 सितंबर को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022 में यूपीआई से संबंधित यह नयी शुरुआत की। इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा रुपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई को लिंक करने की वजह से क्रेडिट सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा और यूपीआई का चलन बढ़ाने में मदद भी मिलेगी।
दास ने कहा है कि यूपीआई के जरिए केवल सेविंग या करंट अकाउंट से ही नहीं बल्कि क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट ट्रांसफर करना संभव हो गया है। रुपे क्रेडिट कार्ड से क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान की नयी सुविधा अब शुरू हो गई है। इसके बाद रुपे क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता पीओएस मशीन में कार्ड को स्वाइप किये बिना ही भुगतान कर सकते हैं।
इस मौके पर जानकारी दी गई कि आरबीआई की तरफ से यूपीआईलाइट (upilite) सेवा भी लांच की गई है। यह सुनिधा बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी भुगतान करने में मदद करने के लिए है जो ऑनडिवाइस की मदद से काम करती है। भारत बिल पेमेंट सिस्टम के तहत क्रॉस बॉर्डर ट्रांजैक्शन की सुविधा शुरू की गई है। यूपीआई लाइट की मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन भी दो सौ रुपये तक  ट्रांसफर किये जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।