कमाल है..! इन किसानों ने तो बर्फीली गुफाओं को बना लिया कोल्ड स्टोरेज
यूरोप में बिजली संकट से निपटने और एनर्जी बिल में कटौती के लिए किसानों ने एक अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला है। उत्तर इटली के सेब किसान अपनी फसल को स्टोर करने के लिए मशीनरी के बजाय प्राकृतिक रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसानों ने एक बर्फीली पहाड़ी के नीचे खुदाई कर कई नैचुरल कोल्ड स्टोरेज तैयार किए हैं जहां पूरा साल एक समान तापमान रहता है।
अपने सेब के बागों से 300 मीटर नीचे ट्रेंटिनो क्षेत्र के एक छोटे से शहर प्रेडिया में मेलिंडा ग्रुप ने बड़ी-बड़ी गुफाओं में इस तरह के 34 रेफ्रिजरेटर तैयार किए हैं। यहां ये किसान अपनी करीब 12 से 13 फीसदी फसल को स्टोर कर सकते हैं और अपने बिजली के बिलों में कटौती कर सकते हैं। इन प्राकृतिक रेफ्रिजरेटरों में सेब को प्लास्टिक के डिब्बों में स्टोर किया गया है।
गुफा से 32 फीसदी तक बिजली को बचाया जा सकता है। गुफाओं में वर्तमान में करीब 30,000 टन सेब स्टोर हैं जिनके आने वाले समय में बढक़र 40,000 टन होने की उम्मीद है। गर्मियों के अंत में सेब की फसल की कटाई शुरू हो जाती है और किसान बागों से सेब तोडऩे का कम शुरू कर देते हैं जो 30 से 40 दिनों तक जारी रहता है। ज्यादातर स्थानीय किसान अब इस तकनीक को अपना रहे हैं।
What's Your Reaction?