जानवरों से ‘नाक’ बचाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला मेटल कवच... पूरे रूट पर मेटल बीम फेंसिंग बनेगी ‘बॉडीगार्ड’

<p><em><strong>भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई रूट पर आए दिन वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से मवेशियों के टकराने की घटनाओं को रोकने के लिए फेसिंग लगाने का फैसला किया है। मेटल बीम फेंसिंग के बाद वंदेभारत और तेज रफ्तार से दौड़ सकेगी और बाकी ट्रेनों को इसका फायदा मिलेगा।</strong></em></p>

जानवरों से ‘नाक’ बचाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला मेटल कवच... पूरे रूट पर मेटल बीम फेंसिंग बनेगी ‘बॉडीगार्ड’
31-01-2023 - 08:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय रेलवे की सबसे अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच आने वाले दिनों में और तेज रफ्तार से दौड़ेगी। देश के व्यस्ततम रेलवे कॉरिडोर में शामिल अहमदाबाद से मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मेटल कवच दिया जाएगा। पश्चिम रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद खंड पर मेटल बीम फेंसिंग के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इससे आए दिन मवेशियों के टकराने की घटनाओं पर तो अंकुश लगेगा ही साथ साथ वंदे भारत और ज्यादा रफ्तार से दौड़ पाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेटल बीम फेंसिंग के काम का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। इसमें मेटल बीम फेसिंग के बीच से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही है।
245 करोड़ का आएगा खर्च
मुंबई-अहमदाबाद रेलवे कॉरीडोर पर मेटल बीम फेंसिंग लगाने में के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इस पर 245.26 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मेटल बैरियर फेंसिंग मुंबई से अहमदाबाद के बीच लगभग 622 किलोमीटर की लंबाई को कवर करेगी। इसको लगाने के लिए सभी 8 टेंडर दे दिए गए हैं। कई जगह पर काम भी शुरू हो चुका है। यह काम मई 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
मेटल बीम से सुरक्षित होगा सफर
वेस्टर्न रेलवे के अनुसार ट्रैक पर लगाई जाने वाली मेटल बीम फेंसिंग से सुरक्षा मिलेगी। यह बाड़ बहुत मजबूत है, क्योंकि इसमें दो डब्ल्यू-बीम होते हैं। अभी तक इस तरह की बाड़ का उपयोग राजमार्गों और एक्सप्रेसवे में किया जाता है। वेस्टर्न रेलवे ने यह कदम अहमदाबाद-मुंबई रूट पर लगतार पांच बार वंदेभारत एक्सप्रेस से मवेशियों के टकराने के बाद उठाया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को गांधीनगर से मुंबई के वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी। यह ट्रेन गुजरात की राजधानी गांधीनगर से अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा होते हुए मुंबई जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।