सवा चार घंटे में लखनऊ से गोरखपुर पहुंचेगी वंदे भारत, राजधानी से शाम को चलेगी

<p><em><strong>पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को है। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे चलकर 6.58 बजे बस्ती स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी।</strong></em></p>

सवा चार घंटे में लखनऊ से गोरखपुर पहुंचेगी वंदे भारत, राजधानी से शाम को चलेगी
04-07-2023 - 09:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वंदे भारत एक्सप्रेस 4.10 घंटे में ही 280 किमी. की दूरी तय कर लखनऊ से गोरखपुर पहुंच जाएगी। वहां से लखनऊ पहुंचने में इसे 4.15 घंटे लगेंगे। इस रूट की अन्य ट्रेनें पांच से सात घंटे तक का समय लेती हैं। मंगलवार को ट्रेन का ट्रायल होगा। ट्रेन सुबह 10.20 लखनऊ पहुंच जाएगी और फिर शाम को गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे चलेगी
पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को है। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे चलकर 6.58 बजे बस्ती स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन मनकापुर स्टेशन से सुबह 7.43 बजे गुजरेगी तथा अयोध्या स्टेशन पर सुबह सवा आठ बजे पहुंचेगी, जहां दो मिनट का स्टॉपेज रहेगा। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन सुबह 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस तरह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने में सवा चार घंटे का समय लेगी।
लखनऊ से शाम 7.15 बजे रवानगी
लखनऊ से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से शाम 7.15 बजे रवाना होगी। रात 9.13 बजे ट्रेन अयोध्या स्टेशन पहुंचेगी, जहां दो मिनट रुकने के बाद रात 9.46 बजे मनकापुर स्टेशन से गुजरेगी। इसके बाद ट्रेन बस्ती स्टेशन पर रात 10ः30 बजे पहुंचेगी। दो मिनट बाद यहां से रवाना होकर रात 11ः25 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचकर ट्रायल पूरा करेगी। इस दौरान ट्रेन 4ः10 घंटे का समय लेगी। 
ट्रेन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ
हालांकि, ट्रेन चारबाग स्टेशन से, लखनऊ जंक्शन या फिर गोमतीनगर स्टेशन होकर चलाई जाएगी, इस पर अभी संशय बना हुआ है। रेलवे कंट्रोल रूम व आरपीएफ जवानों को ट्रेन की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।