वंदे भारत करेगी हवा से बातेंः 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी... बन जाएगी देश की सबसे तेज ट्रेन

<p><em><strong>भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर संस्करण पर काम कर रहा है, जो वंदे भारत ट्रेनों की वर्तमान पीढ़ी के चेयर कार संस्करण की तुलना में 40 किमी प्रति घंटे अधिक यानी 220 किमी प्रति घंटे की गति को छू सकता है।&nbsp;</strong></em></p>

वंदे भारत करेगी हवा से बातेंः 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी... बन जाएगी देश की सबसे तेज ट्रेन
22-01-2023 - 07:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में रेलयात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को अब 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। इन ट्रेनों को स्टील के बजाय एल्यूमीनियम का उपयोग करके बनाया जाएगा, जैसा कि वंदे भारत 2.0 में है। यह ट्रेन के वजन को कम करेगा, इसलिए गति में इजाफा हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर संस्करण की शीर्ष गति 220 किमी प्रतिघंटे होगी, जो उन्हें भारत की सबसे तेज ट्रेन बना देगी, यह पटरियों पर 200 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। 
अधिकारियों के अनुसार वर्तमान जनरेशन वंदे भारत एक्सप्रेस की टॉप स्पीड 180 किमी प्रतिघंटा है, लेकिन सुरक्षा बाधाओं के कारण केवल 130 किमी प्रति घंटे से ही इन्हें चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि चेयर कार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चरणबद्ध तरीके से शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेंगी, जबकि स्लीपर संस्करण राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का विकल्प बनने जा रहा है।
400 ट्रेनों के लिए टेंडर जारी
रेलवे ने 400 वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर जारी किया है और इस महीने के अंत तक काम को मंजूरी मिल जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, ऐसी ट्रेनों की शुरुआती खेप में से कुछ स्वदेशी ट्रेनों के स्लीपर संस्करण भी हो सकते हैं। उत्पादन के लिए चार प्रमुख घरेलू और विदेशी कंपनियां आगे आई हैं।
पहले 180 की गति से चलेंगी
योजना के अनुसार, पहली 200 वंदे भारत ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस की तर्ज पर बैठने की व्यवस्था होगी और इन्हें 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें स्टील से बनी होंगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।