बड़ी शुद्ध हिंदी बोल रहा है..! इंटरव्यू ले रहे रोहित से विराट ने कहा
विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में शतकीय पारी खेली। इसके बाद विराट का कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरव्यू लिया। रोहित शर्मा एक-एक शब्द हिंदी में बोल रहे थे। उसका सवाल पूरा होने के बाद विराट कोहली ने कहा, ‘शुद्ध हिंदी बोल रहा है। मेरे साथ पहली बार...’ और फिर हंसने लगते हैं। इस पर रोहित शर्मा ने कहा, मैंने सोचा था कि हिंदी और इंग्लिश मिक्स करके सवाल करूंगा लेकिन हिंदी में रिद्म बन गया, तो इसी में बात कर रहे हैं।
अपने खेलकर लेकर रखी बात
कोहली ने अपने कप्तान से कहा कि उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें उसी तरह का खेल खेलना चाहिए जैसा वे खेलते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘परिस्थिति के अनुसार मैं छक्का जड़ सकता हूं लेकिन मैं खाली स्थानों पर शॉट मारने में बेहतर हूं। मैं जितने अधिक चौके लगाऊंगा उससे भी उद्देश्य की पूर्ति होती है।‘
कोहली ने कहा,‘ टीम में मेरी भूमिका परिस्थिति के अनुसार जिम्मेदारी संभालना है और रन बनाने की स्पीड को भी बेहतर रखना है। अगर मुझे क्रीज पर पांव जमाने के लिए 10-15 गेंद मिल जाती हैं तो फिर मैं तेजी से स्कोर बना सकता हूं। मैं अपने मूल स्वरूप से भटक रहा था और उन चीजों को करने का प्रयास कर रहा था जो मेरे खेल के मजबूत पक्ष नहीं हैं।’
सलामी बल्लेबाज के रूप में कोहली के शतक ने यह चर्चा शुरू कर दी है कि क्या उन्हें रोहित के साथ पारी का आगाज करना चाहिए लेकिन इन दोनों शीर्ष खिलाडिय़ों का मत था कि राहुल टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उनका बचाव करने की जरूरत है।
What's Your Reaction?