सूर्य पर महाविनाशक तूफान, शुक्र ग्रह से दो बार टकराया
सूरज धधक रहा है और इन दिनों उसके तेवर और तीखे हैं। शुक्र ग्रह का चक्कर लगा रहे यूरोप के एक अंतरिक्ष यान को इसी सप्ताह एक सौर तूफान ने हिट किया था। लेकिन, एक और तूफान ने शुक्र ग्रह को चपेट में लिया है। ये दिखाता है कि सूर्य कुछ ज्यादा ही एक्टिव है। सूर्य से ये प्लाजमा दूसरी ओर निकला था, इस वजह से इसे पृथ्वी से नहीं देखा जा सका। सोमवार को सूर्य को देखने वाले नासा के स्टीरियो-ए अंतरिक्ष यान ने एक कोरोनल मास इजेक्शन को देखा।
कोरोनल मास इजेक्शन सूर्य की सतह से निकलने वाले सबसे बड़े विस्फोटकों में से एक है, जिसमें अंतरिक्ष में कई अरब टन पदार्थ कई लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकलते हैं। सूर्य से निकलने वाले ये कण और विकिरण अंतरिक्ष में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक और उपग्रहों के लिए घातक होते हैं।
सूर्य के धब्बों से निकलता है प्लाज्मा
कोरोनल मास इजेक्शन सूर्य पर बने धब्बों से निकलता है। इससे पहले 1 सितंबर को इसी सन स्पॉट से कोरोनल मास इजेक्शन हुआ था। स्पेस वेदर ने बताया कि सूर्य के दूसरी ओर होने वाला सनस्पॉट इतना बड़ा है कि यह पूरे सूर्य के कंपन के तरीके को प्रभावित कर रहा है।
What's Your Reaction?