उपराष्ट्रपति चुनावः सुबह 10 बजे से मतदान, फिर वोटों की गिनती और 11 को शपथ

NULL

उपराष्ट्रपति चुनावः सुबह 10 बजे से मतदान, फिर वोटों की गिनती और 11 को शपथ
06-08-2022 - 09:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए आज शनिवार, 06 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से संसद भवन में मतदान शुरू होने वाला है जो शाम को पांच बजे तक चलेगा। उपराष्ट्रपति एम वैंकय्या नायडू 10 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और इसीलिए उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। उनकी सेवानिवृत्ति के बाज यानी 11 अगस्त को नव निर्वाटित उपराष्ट्रपति को पद व गोपनीयता की की शपथ दिलायी जाएगी।

उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गेरेट अल्वा मैदान में हैं। अल्वा राजस्थान की राज्यपाल रह चुकी हैं और धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं। संसद में आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं।

उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने इस चुनाव में भी एनडीए प्रत्‍याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। बसपा मुखिया ने ट्वीट कर जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की है। मायावती ने इससे पहले राष्‍ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को भी अपना समर्थन दिया था। उधर, झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का फैसला किया है। झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने तो पत्र जारी कर सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वे मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करें। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।