राष्ट्रमंडल खेल 2022 के आठवें दिन भारत को मिले 6 पदक, अभी और पदकों की उम्मीद

NULL

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के आठवें दिन भारत को मिले 6 पदक, अभी और पदकों की उम्मीद
08-08-2022 - 12:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बर्मिंघम में चल रहे वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारत ने कुल 6 पदक हासिल किये। ये सारे पदक भारत को कुश्ती के अलग-अलग भार वर्ग में मिले। कुल मिलाकर भारत को तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक मिले। बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, साक्षी मलिक को स्वर्ण पदक मिला तो महिला पहलवान अंशु मलिक को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।

उधर, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य हासिल किया। इस तरह भारत को खेलों के आठवें दिन 6 पदक मिले जबकि सातवें दिन भारत को केवल एक स्वर्ण व एक रजत पदक ही मिल सका था। उम्मीद है कि भारत के लिए इन राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन और भी कई पदक आ सकते हैं। विशेषरूप से बैडमिंटन और टेबल टेनिस में तो पदक मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स में भी भारत को पदकों की आशा है। इसी तरह क्रिकेट मुक्केबाजी और हॉकी में भारत अन्य देशों के विरुद्ध कड़ी चुनौती पेश कर रहा है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।