Rakhi Sawant News : राखी सावंत के पति आदिल खान का वीडियो हुआ लीक,टेंशन में दिख रहे हैं आदिल ; 1.5 करोड़ के लिए भावुक हुईं ड्रामा क्वीन

<p><em>राखी सावंत का जब से आदिल के साथ निकाह का वीडियो सामने आया है, उसके बाद से रोज़ रोज़ कुछ न कुछ नयी बातें जनता के सामने आती जा रही हैं। अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान का एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें राखी सावंत, आदिल से उनको दिए पैसे मांगती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये क्लिप 4 महीने पुराना है। &nbsp;इस वीडियो में आदिल खान थोड़े डरे हुए से भी लग रहे हैं।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Rakhi Sawant News : राखी सावंत के पति आदिल खान का वीडियो हुआ लीक,टेंशन में दिख रहे हैं आदिल ; 1.5 करोड़ के लिए भावुक हुईं ड्रामा क्वीन
10-02-2023 - 11:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Rakhi Sawant -Adil Khan Break Up: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही हैं। राखी का कई लोगों के साथ नाम जुड़ा। लेकिन इसके बाद भी उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल पाया। जब राखी बिग बॉस 15 में आई थीं तब वो रितेश नाम के शख्स के साथ आई थीं, जिसे उन्होंने अपना पति बताया था। हालांकि बाद में रितेश और राखी सावंत अलग हो गए। हाल ही में राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की है। दोनों की शादी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन कुछ दिनों बाद ही राखी सावंत और आदिल के रिश्ते में दरार पड़ गई। दरअसल, राखी ने आदिल दुर्रानी पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आदिल दुर्रानी को हिरासत में लिया था। इस बीच राखी का एक क्लिप इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। 

राखी सावंत के पति आदिल का वीडियो हुआ लीक
दरअसल, विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें राखी सावंत, आदिल से उनको दिए पैसे मांगती नजर आ रही हैं। क्लिप में राखी सावंत आदिल से अपने पैसे के बारे में पूछ रही हैं। वह कह रही हैं, 'मैंने जो आपको डेढ़ करोड़ दिए हैं वो कब दे रहे हैं? इसपर आदिल कहते हैं- 4 महीने के भीतर प्रॉफिट के साथ। राखी आगे कहती हैं, 'मुझे प्रॉफिट नहीं चाहिए, प्रॉफिट आप रखो, मुझे प्रॉफिट नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ मेरे पैसे चाहिए। वो मेरी गाढ़ी मेहनत की कमाई है। .... की कमाई नहीं है मेरी। मेरी सीधी सादी खून की कमाई है। मेरे जेवर बेचकर दिए हैं मैंने।'

यह भी पढ़ें :राखी सावंत की शिकायत पर हिरासत में लिये गए पति आदिल दुर्रानी..! जानिए क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर लोगो ने दिखाई आदिल के प्रति सहानुभूति 
इस वीडियो के डॉयलोग्स की बात न करें ,तो इसमें आदिल कुछ डरे हुए से लग रहे हैं, और स्वीकार करते समय हांथो में मौजूद सारी टेबलेट्स को खोल खोल कर निकालते जा रहे है।  वीडियो देख कर सोशल मीडिया यूज़र्स ने राखी को ट्रोल कर उसे ज़बरदस्ती वीडियो बनाने की बात बोल रहे हैं। उसमे बाद में आदिल फ़ोन लगा कर किसी को राखी के सारे रूपये मुनाफा सहित राखी को देने को कह रहे है। इस वीडियो के वायरल होते ही जो हवा राखी के पक्ष में बन रही थी ,उसका रुख बदल कर आदिल के पक्ष में होता लग रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।