विदेश में खूब चली ‘ब्रह्मास्त्र’, बंपर कमाई का ग्राफ ऊंचा

विदेश में खूब चली ‘ब्रह्मास्त्र’, बंपर कमाई का ग्राफ ऊंचा
11-09-2022 - 08:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट-1:  शिवा’ के प्रमोशन में जी जान लगा दी है। प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने एक दिन का भी आराम नहीं किया। डायरेक्टर अयान मुखर्जी और फिल्म की टीम ने शहर-शहर जाकर फिल्म का प्रचार-प्रसार किया। एक तरफ ये प्रमोशन चल रहा था, दूसरी ओर फिल्म का लगातार बायकॉट हो रहा था। पहले दिन वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ से लेकर हिंदी समेत कई भाषाओं में बिग बजट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को इसने 75 करोड़ की ग्लोबली कमाई कर इतिहास रच दिया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले वीकेंड तक विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख डॉलर की कमाई कर सकती है।

देश में कमाए
देश-दुनिया से 75 करोड़ की कमाई करने वाली ब्रह्मास्त्र ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा से करीब 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। नॉन होलीडे पर रिलीज हुई फिल्मों के मामले में फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।