रामनवमी के बाद जमशेदपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने कई दुकानों- वाहनों में आग लगाई, 2 पुलिसकर्मी घायल
<p><em><strong>रामनवमी के बाद से ही उपद्रवियों की ओर से जमशेदपुर शहर को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। एक बार फिर लोगों की धार्मिक भावना को भड़काने का प्रयास किया गया। लेकिन, पुलिस प्रशासन की तत्परता की वजह से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया।</strong></em></p>
झारखंड में रामनवमी के बाद से ही उपद्रवियों की ओर से लगातार अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी जमशेदपुर शहर की शांति को भंग करने की कोशिश की गई। सुबह में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझ कर मामले को शांत करा दिया। लेकिन देर शाम आते-आते दो पक्षों के विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया।
सुबह में मामला शांत कराया, तो शाम में हिंसा शुरू हुई
उपद्रवियों की नापाक कोशिश की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया गया। बताया गया है कि एक पक्ष के लोग बैठक कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष की ओर से कथित रूप से किए गए पथराव के कारण स्थिति बेकाबू हो गई।
कई वाहनों और दुकानों में आग लगाई, 2 पुलिसकर्मी घायल
जमशेदपुर शहर में देर शाम दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई। हिंसा और आगजनी में कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। कई दुकानों भी आग लगा दी गई। मामले की जानमारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस हिंसक झड़प में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन की ओर से शहर के कई इलाकों में धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया गया है और लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?