विराट कोहली के कमरे में घुसपैठ कर वीडियो बनाने पर होटल ने मांगी माफी, वीडियो शूट करने वाले कर्मचारियों को हटाया
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में यहां भारतीय टीम की मेजबानी करने वाले होटल ' क्राउन पर्थ ' ने विराट कोहली के कमरे में घुसपैठ की घटना पर माफी मांगते हुए कहा कि इस कृत्य में शामिल लोगों काे नौकरी से हटा दिया है। अब होटल क्राउन ने इस मामले में तुरंत कारवाही करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को हटा दिया है। मूल वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। क्राउन तीसरे पक्ष के ठेकेदार के साथ जांच क र रहा है ।
विराट कोहली के एक फैन ने होटल में उनके रूम के अंदर घुसकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कोहली ने इस मामले पर आपत्ति जताई तो बवाल शुरू हो गया। विराट ने खुद इसका वीडियो शेयर कर निजता का मुद्दा उठाया। विराट ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा "मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर बहुत खुश होते हैं और उनसे मिलकर उत्साहित हो जाते हैं। मैं हमेशा इसकी तारीफ करता हूं, लेकिन, यहां यह वीडियो डराने वाला है और इससे मैं अपनी निजता को लेकर बहुत चिंतित हूं। अगर मुझे अपने होटल के रूम में प्राइवेसी नहीं मिलेगी तो मैं कहां पर्सनल स्पेस की उम्मीद कर सकता हूं। मैं इस तरह के कार्य और अपनी निजता के हनन से सहमत नहीं हूं। मुझे यह स्वीकार नहीं है। लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें अपने मनोरंजन का एक जरिया न समझें।"
What's Your Reaction?