प्रधानमंत्री मोदी मोरबी हादसे का जिक्र कर हुए भावुक

<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर&nbsp;पुष्पांजलि अर्पित की।&nbsp;इस दौरान दिये&nbsp;अपने संबोधन में पीएम मोदी ने रविवार रात हुए मोरबी ब्रिज हादसे पर दुख व्यक्त किया।&nbsp;</strong></em></p>

प्रधानमंत्री मोदी मोरबी हादसे का जिक्र कर हुए भावुक
31-10-2022 - 05:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यहां पर काफी सारे प्रोग्राम होने थे लेकिन कल के दु:खद हादसे के बाद ये कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। मेरा मन करुणा से भरा हुआ है। पीएम ने कहा बचाव कार्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी। पीएम ने कहा कि पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हादसे के बाद से सरकार सक्रिय है। 

एकता दिवस समारोह में भावुक होकर पीएम मोदी कहा, मैं एकता नगर में हूं, मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा है। शायद ही जीवन में मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी। एक तरफ करुणा से भरा पीड़ित दिल है तो दूसरी ओर कर्तव्य पथ है। जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा हैं, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा भारत के लिए एकता कभी विवशता नहीं रही है। एकता हमेशा विशेषता रही है। जब कोई आपदा आती है तो पूरा देश खड़ा हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा, पूरा भारत सेवा, संवेदना के लिए खड़ा हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि देखिए मोरबी में हादसा हुआ तो लोग दुआ करने लगे। मदद के लिए आगे आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।