सीआईडी आईबी कॉन्स्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 4 से 7 नवम्बर तक

<p><strong>कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 में सीआईडी आईबी के 1690 पदों पर भर्ती की द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता एवं माप तोल परीक्षा 4 नवंबर, 5 नवंबर, 6 नवंबर एवं 7 नवंबर को आयोजित की जा रही है।</strong></p>

सीआईडी आईबी कॉन्स्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 4 से 7 नवम्बर तक
01-11-2022 - 05:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांस्टेबल भर्ती 2021 में सीआईडी आईबी के 1690 पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में आयोजित की गई लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता एवं माप तोल परीक्षा 4 नवंबर, 5 नवंबर, 6 नवंबर एवं 7 नवंबर को आयोजित की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सुरक्षा एस. सैगाथिर ने बताया कि यह परीक्षा इन तिथियों पर राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर स्थित स्टेडियम में प्रातः 5.30 बजे से कराई जा रही है।
सैगाथिर ने बताया कि इन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा के लिये प्रवेश-पत्र पुलिस वैबसाईट  http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए दिये गये है। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर नियत तिथि एवं स्थान पर कॉन्स्टेबल भर्ती की विज्ञप्ति के अनुसार अपने मूल प्रमाण पत्रों, उनकी स्वयं प्रमाणित प्रति, राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र व दो फोटोग्राफ सहित प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए समय पर परीक्षा में सम्मिलित होवें।
गौरतलब है कि राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 में सीआईडी आईबी की 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता एवं माप तोल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।