राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा: राहुल के सामने हाथ पकड़कर नाचे गहलोत-पायलट
<p><em><strong>झालावाड़ के चंवली चौराहे पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए सभा रखी गई। स्वागत में आदिवासी नृत्य के दौरान राहुल गांधी ने भी अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ डांस किया।</strong></em></p>
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा रविवार शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने एमपी बॉर्डर स्थित चंवली चौराहे पर राहुल गांधी की अगवानी की।
रविवार शाम वेलकम सभा में राहुल गांधी का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर हो रहे इस नृत्य को देखकर राहुल गांधी भी अशोक गहलोत, कमलनाथ और सचिन पायलट के साथ डांस करने लगे। इस दौरान सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ में डांस किया। राजस्थान में यात्रा चंवली चैराहे पर ही रात्रि विश्राम के लिए रुक गई।
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा रविवार शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान पहुंची। इस दौरान झालावाड़ में राहुल गांधी ने अशोक गहलोत के साथ सेल्फी ली। यहां आयोजित सभा में अशोक गहलोत ने कहा कि यात्रा मप्र से भी ज्यादा भव्य होगी।
वेलकम सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हर राज्य, हर शहर, हर गांव ने यात्रा को खूब मदद की। लोगों को एक पैसा नहीं देना पड़ा। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को खूब प्यार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाजपा-आरएसएस का डर लोगों के दिल से निकालना चाहता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं। मैं उन्हें देश में नफरत और डर फैलाने नहीं दूंगा।
राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़कर दुख हो रहा है लेकिन राजस्थान में आकर खुशी हो रही है। हवाई जहाज से हिंदुस्तान समझ नहीं आता, फटे हुए हाथ वाले किसान से हाथ मिलाने पर ही समझ आता है।
मप्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यात्रा का ध्वज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपा। राहुल गांधी की सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा में राहुल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यात्रा मप्र से भी अच्छी होनी चाहिए।
राहुल गांधी की सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा में राहुल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यात्रा मप्र से भी अच्छी होनी चाहिए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा- अब तक 2500 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है। 1100 किलोमीटर की यात्रा बची है। इनमें से आधा हिस्सा राजस्थान का है।
दिल्ली में एंट्री के बाद चार दिन का विश्राम
जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में एंटर करेगी। दिल्ली में एंट्री के बाद यात्रा चार से पांच दिन रुकी रहेगी। 24 से लेकर 28 दिसंबर तक यात्रा का विश्राम रहेगा। चार दिन तक यात्रा में चल रहे कंटेनर्स की मरम्मत करवाई जाएगी। कंटेनर्स में कई तरह के मेंटेनेंस की जरूरत है।
जयराम ने कहा कि आगे सर्दी ज्यादा होगी, इसलिए हर कंटेनर में हीटर भी लगवाए जाएंगे। 28 के बाद यात्रा फिर से दिल्ली से शुरू होकर यूपी, हरियाणा, पंजाब और जम्मू होते हुए 26 जनवरी तक श्रीनगर पहुंचेगी। 26 जनवरी तक यात्रा को पूरा करने का टारगेट है।
What's Your Reaction?