महाराष्ट्र में हैलो की जगह वंदे मातरम ; सपा नेता बोले- हम कभी भी नहीं बोलेंगे
<p><strong><em>महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने 14 अगस्त को आदेश जारी किया था। जिसमें राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन कॉल उठाने पर 'हैलो की बजाय 'वंदे मातरम कहना अनिवार्य किया गया था।</em></strong></p>
महाराष्ट्र सरकार ने गांधी जयंती से सभी सरकारी कर्मचारियों को फोन में हैलो की जगह वंदे मातरम बोलने का आदेश निकाला है। सपा नेता अबू आसिम आजमी ने सरकार के इस आदेश को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर ऐसा आदेश निकाला है, ताकि हिंदू-मुस्लिम के बीच में दरार आए। अबू आसिम ने कहा कि हम देश से प्रेम करते हैं, लेकिन केवल आल्हा के सामने सिर झुकाते हैं। हम कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेंगे।
सांस्कृतिक मंत्री ने अगस्त में जारी किया था बयान
महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने 14 अगस्त को आदेश जारी किया था। जिसमें राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन कॉल उठाने पर 'हैलो की बजाय 'वंदे मातरम कहना अनिवार्य किया गया था। मुनगंटीवार का कहना है कि हैलो जैसे शब्द विदेशी हैं। ऐसे में इन शब्दों का त्याग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है।
What's Your Reaction?