हैवानियत भरी ये 5 वेबसीरीज देख उठ जाएगा इंसानियत से भरोसा...!

<p><em><strong>फिल्मों की दुनिया में हर चीजें इमैजिनेशन्स पर आधारित नहीं होती हैं। कुछ में वास्तविकता भी दिखाई जाती है। लेकिन दर्शक भांप नहीं पाते हैं। ऐसे में वो अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर रियल कंटेंट क्या और कहां देखें। अगर आपको है सच्ची घटनाओं पर बनी डॉक्यूसीरीज देखने का शौक, तो आपने सही आर्टिकल का चयन किया है।</strong></em></p>

हैवानियत भरी ये 5 वेबसीरीज देख उठ जाएगा इंसानियत से भरोसा...!
20-09-2023 - 08:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अगर आप डॉक्यूमेंट्री के शौकीन हैं। सच्ची घटना पर आधारित चीजें देखना पसंद है, तो आप बिल्कुल सही पते पर आए हैं। क्योंकि हम यहां उन क्राइम-थ्रिलर डॉक्यू सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने के बाद वाकई आपकी दिमाग की नसें सुखा देंगी। आपका इंसानियत पर से भरोसा उठा देंगी और सोचने पर मजबूर कर देंगी कि क्या वाकई ऐसा हुआ है और लोगों ने ऐसा असल जिंदगी में किया है। तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद डॉक्यूमेंट्रीज आपने देखी होगी। लेकिन हम आपको जो ये 5 डॉक्यूसीरीज बताने जा रहे हैं, उन्हें शायद आपने मिस कर दिया होगा। सच्ची घटनाओं पर आधारित ये सीरीज आपको वैसे भी जरूर देखनी चाहिए। कतई झकझोर देने वाली हैं ये सीरीज।
1- खाकी 
इसमें अविनाश तिवारी और करण टैकर ने अहम भूमिका निभाई है। 7 एपिसोड की ये सीरीज बिहार के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की किताब पर आधारित है। इसे भाव धूलिया ने डायरेक्ट की है और ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

2- ऑटो शंकर
ये 10 एपिसोड की वेब सीरीज जी5 पर मौजूद है। ये भी सच्ची घटना पर आधारित है। चेन्नई में 1985 से 1995 के बीच एक ऑटो चालक जो कि सीरियल किलर बन जाता है, उसने कैसे-कैसे लोगों की हत्या की, उसी की कहानी इसमें दिखाई गई है।
3- इंडियन प्रीडेटर: मर्डर इन अ कोर्टरूम 
नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज मौजूद है। 3 एपिसोड की इस सीरीज में एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी दिखाई है, जो महिलाओं का रेप करता है, उनकी हत्या करता है। लूटपाट करता है। उससे त्रस्त आकर महिलाएं उसे कोर्ट में घुसकर मार डालती हैं और कोई कुछ नहीं कर पाता है। ये भी सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूसीरीज है, जो कि रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
4- द हंट फॉर वीरप्पन
नेटफ्लिक्स पर ही ये डॉक्यूसीरीज उपलब्ध है। 4 एपिसोड हैं। अपने वैसे तो वीरप्पन की बहुत कहानी सुनी होगी लेकिन वीरप्पन आखिर कैसे बना और कैसे-कैसे उसने पुलिसवालों की निर्मम हत्या की। कैसे उनके टुकड़े-टुकड़े किए, और कैसे आज भी उसकी मौत एक सवालिया निशान बनी हुई है, देखकर माथा सुन्न हो जाएगा।
5- इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली 
नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 3 एपिसोड की वेब सीरीज भी दिल्ली के हत्याकांड पर आधारित है। कैसे एक अपराधी आए दिन लोगों की हत्या करता और उन्हें पुलिस स्टेशन के बाहर किसी न किसी बर्तन में रख जाता था। उसे कैसे पकड़ा जाता है और वो अपराधी की असली कहानी क्या होती है, सब दिखाया और बताया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।