वाराणसी की जंग: पीएम मोदी को चुनौती देंगी प्रियंका गांधी !

<p><em><strong>2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बयानों का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच, अजय राय ने एलान किया कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। उनके इस एलान के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चैधरी का बयान आया है।</strong></em></p>

वाराणसी की जंग: पीएम मोदी को चुनौती देंगी प्रियंका गांधी !
20-08-2023 - 10:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जोर-शोर से तैयारियों में जुट चुकी है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के नए नवेले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। इसके बाद से सियासी गलियारों में ये चर्चा होने लगी कि प्रियंका गांधी वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। इन अटकलों के बीच अब पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी ने बयान दिया है।
अधीर रंजन का क्या है बयान? 
अधीर रंजन ने कहा, ‘कांग्रेस का रुख हर किसी को पता है। अगर कांग्रेस कभी अपना रुख बदलेगी, तो हम इसके बारे में बता देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कोई भी चुनाव लड़ सकता है, चाहें वह प्रियंका गांधी हों या कोई और गांधी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पीएम मोदी इतने बेफिक्र रहते हैं, तो बीजेपी को इस पर इतनी चिंता क्यों हो रही है कि वाराणसी से चुनाव में कौन खड़ा होगा?’ 

‘मोदी जी वापस गुजरात चले जाएंगे’
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अपने एक बयान में कहा, ‘अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं, तो स्मृति ईरानी की जमानत जब्त हो जाएगी। ये भी मुमकिन है कि वो अमेठी छोड़कर चली जाएं। मेरी बीजेपी नेताओं से गुजारिश है कि वो उन्हें भागने न दें। उनसे कहें कि आप मंत्री भी हैं और सांसद भी, आप अमेठी से मुकाबला कीजिए।’ वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर राशिद अल्वी ने कहा, ‘जहां तक प्रियंका गांधी का ताल्लुक है, तो अगर उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ा, तो नरेंद्र मोदी जी वापस गुजरात चले जाएंगे। वो वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये मेरी भविष्यवाणी है।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।