समुद्र से बाहर आकर लौट नहीं पायीं 455 व्हेल मछलियां, देनी पड़ी ‘इच्छामृत्यु’

<p><em><strong>शनिवार को 215 पायलट व्हेल चाथम द्वीप पर फंसी पाई गई थीं। इसके बाद सोमवार को और 240 मछलियां पिट द्वीप पर मिलीं।</strong></em></p>

समुद्र से बाहर आकर लौट नहीं पायीं 455 व्हेल मछलियां, देनी पड़ी ‘इच्छामृत्यु’
12-10-2022 - 08:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रशांत महासागर में सुदूर पिट द्वीप पर फंसी करीब 240 पायलट व्हेल मछलियां अब मर चुकी हैं। इससे कुछ दिन पहले निकट के चाथम द्वीप पर समुद्र के किनारे फंसने के बाद 215 व्हेल की मौत हो गई थी। न्यूजीलैंड के संरक्षण कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। विभाग ने मंगलवार को कहा कि पायलट व्हेल के दो ‘सुपर पॉड्स’ दो द्वीपों पर फंस गए थे जिन्हें पानी में फिर से नहीं भेजा जा सकता था। लिहाजा इन्हें इच्छामृत्यु दे दी गई। संरक्षण विभाग ने जानकारी दी कि शनिवार को 215 पायलट व्हेल चाथम द्वीप पर फंसी पाई गई थीं। इसके बाद सोमवार को और 240 मछलियां पिट द्वीप पर मिलीं।
1918 में फंसकर मर गए थे 1000 से अधिक जीव
पिट और चाथम द्वीप चाथम द्वीप समूह में सबसे बड़े द्वीप हैं जो न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट से करीब 840 किमी दूर स्थित हैं। बडे़ चाथम द्वीप पर करीब 800 और पिट द्वीप पर 40 लोग रहते हैं। वैज्ञानिक अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि बडे पैमाने पर मछलियां किनारे पर कैसे फंस जाती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।