जयपुर में अनिल कपूर का जलवा: बॉलीवुड गानों पर जोर नाचे एक्टर..भीड़ में खाने पड़े धक्के

<p><em>बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने टोंक रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान इतनी भीड़ पहुंची कि अनिल कपूर को भी धक्के खाने पड़े। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाई और सेल्फी भी क्लिक की।&nbsp;</em></p>

जयपुर में अनिल कपूर का जलवा: बॉलीवुड गानों पर जोर नाचे एक्टर..भीड़ में खाने पड़े धक्के
09-03-2024 - 01:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में अनिल कपूर मलाबार गोल्ड और डायमंड के स्टोर को लॉन्च करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने कहा कि जयपुर से मेरा खास रिश्ता है, मैं हमेशा यहां आता रहा हूं। करियर की शुरुआत से लेकर आज तक यहां मैं फिल्मों की शूटिंग के लिए आता रहता हूं।
उन्होंने कहा- मेरे करियर की अहम फिल्म ‘लम्हे’ यहां शूट हुई है। इसके लिए मैंने अपना खास समय यहां बिताया है। बहुत सी यादें यहां से जुड़ी हुई हैं। मैं चाहता हूं कि इस शहर से मेरा रिश्ता बना रहे। यह मेरे लिए भी लकी है। आप लोगों के प्यार के कारण ही मैं अपने आप को फिट रख पाता हूं।
अनिल ने कहा- पिछले दिनों आप लोगों ने मेरी फिल्म एनिमल और हाल ही में फाइटर को खूब प्यार दिया है। मैं इसको लेकर एक्साइटेड हूं।
इस दौरान लोगों ने एनिमल फिल्म का डायलॉग बोलने के लिए कहा। अनिल ने कहा कि इस फिल्म में मैंने डायलॉग कम बोले हैं। थप्पड़ ज्यादा मारे हैं। इस दौरान अनिल ने अपनी फिल्मों के गानों पर जमकर डांस किया। उन्होंने दिल धड़कने दो फिल्म का गाने ‘गल्लां गुडियां’, जुग जुग जियो फिल्म के गाने ‘नाच पंजाबन’ पर दमदार परफॉर्मेंस दी। 
अनिल ने इस दौरान अपना फेमस डायलॉग झक्कास भी सुनाया। उन्होंने बताया- मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स से काफी समय से जुड़ा हुआ हूं। अब तक इसके 350 से ज्यादा स्टोर शुरू हो चुके हैं। ब्रांड को डेलॉयट लग्जरी गुड्स रैंकिंग में दुनियाभर में 19वां स्थान मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।