दिल्ली मेट्रो में युवक-युवती ने की कौनसी हरकत कि आंटी जी का पारा एकदम हाई हो गया

<p><em><strong>दिल्ली मेट्रो से अतरंगी वीडियो की कड़ी में अब एक और वीडियो इंटरनेट पर छा गया है, लेकिन इसमें एक कपल और दो आंटियों के बीच जमकर बहस होते हुए देखी जा सकती है।&nbsp;</strong></em></p>

दिल्ली मेट्रो में युवक-युवती ने की कौनसी हरकत कि आंटी जी का पारा एकदम हाई हो गया
28-06-2023 - 06:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कपल का किस करते हुए वीडियो वायरल होता है, तो कभी किसी का रील्स बनाते हुए वीडियो वायरल होता है। दिल्ली मेट्रो द्वारा दी जाने वाली चेतावनियों के बावजूद आए दिन मेट्रो से नई-नई घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब इसी लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल हो गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो भी दिल्ली मेट्रो का ही है और इसमें एक कपल और दो आंटियों के बीच जमकर बहस होते हुए देखा जा सकता है। 
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो की सीट पर बैठी दो आंटियों और एक कपल के बीच जमकर बहस हो रही है। आंटी बोल रही हैं, कि तुम लोगों को थोड़ी शर्म होनी चाहिए, ऐसा नहीं करना चाहिए। इस पर लड़का कहता है हम शर्म क्यों करेंगे...आप अपने काम से काम रखो। 
खड़े होने के तरीके पर था ऐतराज
इस वीडियो को ट्विटर पर 26 जून को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- दिल्ली मेट्रो के अंदर दो आंटियों और कपल के बीच झगड़ा हो गया, आंटी को मेट्रो के अंदर कपल के खड़े होने का तरीका पसंद नहीं आया था। इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ का कहना था कि जब हम मेट्रो में सफर करते हैं तो ऐसा क्यों नहीं होता, तो वहीं कुछ लोगों ने कपल को सपोर्ट करते हुए कहा, जब प्यार किया तो डरना क्या?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।