ढीले-ढाले कपड़े क्या पहने ऐश्वर्या राय ने कि लोगों ने अपनी राय रख दी और देने लगे बधाइयां..!

ढीले-ढाले कपड़े क्या पहने ऐश्वर्या राय ने कि लोगों ने अपनी राय रख दी और देने लगे बधाइयां..!
25-09-2022 - 09:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनकी पॉप्युलैरिटी कभी कम होने वाली नहीं है। बच्चन परिवार की बहू को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां वे अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए मुंबई से फ्लाइट ले रही थीं। इस बार उन्होंने एकदम अकेले एंट्री की थी, जहां उन्होंने पैपराजी को भी पोज देने में कोई कमी नहीं की थी। ऐश का यह अंदाज देख वहां मौजूद सभी का चेहरा खुशी से खिल उठा और देखते ही देखते उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गए। हालांकि, यहां तक तो सब ठीक था लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या का स्टाइल लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।
नीली आंखों वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दौरान बहुत ही कम्फर्टेबल क्लोद्स पहने थे  जिसमें उनकी खूबसूरती और आकर्षण देखते ही बन रहा था। यह बात अलग है कि कई लोगों का ध्यान उनके दोबारा मां बनने वाली अफवाहों पर चला गया जिसको बहुत हद तक उनके कपड़े हवा दे रहे थे। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दौरान बहुत ही चिक कलर-कॉम्बिनेशन वाला थ्री पीस सेट कैरी किया था जिसमें स्किनफिट टी-शर्ट के साथ मैचिंग की जैगिंग और वाइट कलर का ट्रेंच कोट दिया गया था। यह एक तरह का सुपर कंफर्ट देने वाला ऑउटफिट था जिसकी फॉल से लेकर फिटिंग में कम्फी एडिशन भी ऐड किया था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।