Athiya and KL Rahul Wedding :आथिया-राहुल पर बरसे करोड़ों के गिफ्ट..! किसी ने दी ऑडी कार तो किसी ने 30 लाख की घड़ी
<p><em><strong>Athiya and KL Rahul Wedding : शादी में तोहफे सबको मिलते हैं लेकिन जब तोहफों की बौछार होने लगे और वह भी करोड़ों के... तो मामला साधारण नहीं रहता। स्टार कपल आथिया और राहुल का मामला कुछ ऐसा ही है। </strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
शादी में मेहमानों का आना और तोहफे देना तो आम है लेकिन बात बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी की हो तो फिर गिनती करना छोड़ ही दीजिए। अभिनेत्री आथिया शेट्टी की शादी के मौके पर सितारों से सजी इस वेडिंग पार्टी में किसी ने करोड़ों का हार दिया तो कोई 30 लाख के परफ्यूम की खुशबू बिखेरता नजर आया। पार्टी में आए बॉलीवुड स्टार्स ने कपल को काफी महंगे-महंगे तोहफे दिए।
Athiya and KL Rahul Wedding :
सबसे पहले बात करते हैं, आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी की। उन्होंने अपनी बेटी को शादी के तोहफे में मुंबई में एक अपार्टमेंट दिया है। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान और सुनील शेट्टी की दोस्ती सबको मालूम है और इस मौके पर सलमान ने अपने खास दोस्त की बेटी को ऑडी कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.63 करोड़ रुपये है।
जैकी श्राफ और सुनील शेट्टी काफी करीबी माने जाते हैं और जैकी दादा आथिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। इस खास मौके पर उन्होंने चोपार्ड ब्रांड की घड़ी दी है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
अर्जुन कपूर भी आथिया शेट्टी के बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं और उन्होंने शादी में अपनी खास दोस्त को डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
क्रिकेटर्स भी नहीं रहे पीछे
ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ने ही इस मौके पर अपना बड़ा दिल दिखाया। क्रिकेट स्टार विराट कोहली इस मामले में भी किंग साबित हुए। उन्होंने अपने दोस्त केएल राहुल को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपये है। पूर्व कप्तान माही यानी महेंद्र सिंह धोनी भी शादी के मौके पर शामिल हुए और उन्होंने ढेर सारे आशीर्वाद के साथ केएल राहुल को कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट में दी है। इस बाइक की बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये है।
What's Your Reaction?