अब अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ का विरोध, भडक़ा कायस्थ समाज
इन दिनों अक्सर सोशल मीडिया के कारण बॉलीवुड फिल्में मुश्किलों में पड़ जाती हैं। लगातार फिल्मों के विरोध में बायकॉट किये जाने की मांग की जा रही है। अब इस लिस्ट में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' आ गई है। पहले से यह फिल्म विरोध का सामना कर रही है और अब इसके खिलाफ एक और पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति दर्ज की गई है।
कायस्थ समाज ने जताई आपत्ति
इंदर कुमार के निर्देशन में बनी 'थैंक गॉड' के खिलाफ अब राजस्थान में कायस्थ समाज ने केस दर्ज कराया है। समाज का कहना है कि यह फिल्म उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म के निर्माताओं के विरुद्ध एक पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई है और कहा है कि फिल्म उनके पूज्य भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान करती है।
'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है फिल्म'
कायस्थ महासभा के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा, 'फिल्म के ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त को मॉर्डन ड्रेस में अर्ध नग्न लड़कियों के बीच दिखाया जा रहा है। यह हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है इसलिए फिल्म से ये सारे आपत्तिजनक दृश्य हटाये जाने चाहिए।'
What's Your Reaction?