MCD Election 2023 : आतिशी ने आखिर कान में क्या फूंका कि महिला पार्षद हो गई आपे से बाहर और दिखा दिया विकराल रूप
<p><em><strong>MCD Election 2023 : एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और आप के सदस्यों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। इस बीच एक वीडियो खूब वायरल है। इसमें आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना एक महिला सदस्य के कान में कुछ कहते हुए दिख रही हैं। फिर वह महिला सदस्य विकराल रूप ले लेती हैं।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
MCD Election 2023 : एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों में तीखी झड़प हुई। सदन में हंगामे का यह तीसरा दिन था। पार्षदों की झड़प और धक्का-मुक्की के कई वीडियो वायरल हैं। लेकिन, एक वीडियो की ज्यादा ही चर्चा है। इस वीडियो में आप नेता आतिशी मार्लेना एक महिला सदस्य के कान में कुछ कहती हुई दिखती हैं। फिर इस महिला सदस्य का पारा आसमान छूने लगता है। वह कुछ नहीं देखती हैं। जमकर धूम-धड़ाम करती हैं। बीजेपी का आरोप है कि आतिशी ने पार्षद को मारपीट करने के लिए कहा।
दिल्ली की पूर्व मेयर और बीजेपी नेता आरती मेहरा ने दावा किया है कि उनके पास एक वीडियो है। इसमें आतिशी अपनी एक महिला पार्षद को निर्देश दे रही हैं कि मारो और फिर एक के बाद एक लोग मारने के लिए आ जाते हैं। आरती मेहरा ने कहा, ‘हम इसकी हर जगह शिकायत करेंगे। सबसे पहले हम कोर्ट जाएंगे।’
बीजेपी के एक अन्य सदस्य विकेश सेठी बोले कि इसकी जिम्मेदारी आतिशी की है। कारण है कि वह सारे दिशा निर्देश दे रहीं थीं। जब टेक्निकल टीम ने कह दिया कि मतदान वैध है तो वह कैसे कह सकती हैं कि वह अमान्य है। इसका नतीजा 4 घंटे पहले हो जाता। लेकिन, जानबूझकर उन्होंने यह किया और अपने लोगों को स्टेज पर चढ़ने का निर्देश दिया।
What's Your Reaction?