ऐसा क्या कह दिया पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जिसने मचा दी खलबली...
<p>बागेश्वरधाम के विख्यात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अचानक दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी और वन खंडेश्वर महादेव के दर्शन किए। जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है।</p>
' जो सनातन का नहीं वो अपने बाप का नहीं '
शनिवार को बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री प्राइवेट विमान से अचानक दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी और वन खंडेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर में आचार्य व पंडितों से सौजन्य मुलाकात भी की। दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की,"जो सनातन का नहीं वो अपने बाप का नहीं | हिन्दू संगठित रहेगा तो सनातन धर्म की ध्वज लहराती रहेगी। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।"
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा दुनिया की कोई भी ताकत सनातन धर्म पर उंगली नहीं उठा सकती। उन्होंने कहा कि हिन्दू संगठित रहेगा तो सनातन धर्म की ध्वजा लहराती रहेगी। उन्होंने बताया कि वह निर्धन बेटियों का विवाह करा रहे है। इसके पहले मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आया हूं ।
बता दें कि अपने बयानों के कारन अक्सर विवादों में रहने वाले पं धीरेन्द्र शास्त्री ने पिछले दिनों भी कहा था कि अगर किसी को भी हिन्दू राष्ट्र की बात से बवाल लगता है तो ये उनकी निजी कमी है, उन्हें जाकर किसी अच्छे चिकित्सक को दिखाना चाहिए .हमें कोई बवाल करने का कोई इरादा नहीं है ।
What's Your Reaction?