हवाईअड्डे पर क्या हुआ जब सुधा मूर्ति ने पते में लिखा, ‘10-डाउनिंग स्ट्रीट’
<p><em><strong>सादगी की मूर्ति कही जाने वाली विख्यात लेखिका और बिजनेसवूमन सुधा मूर्ति भारत के लिए नया नाम नहीं हैं लेकिन लंदन में उनकी सादगी ने हवाईअड्डे पर अजीबो गरीब स्थिति पैदा कर दी।</strong></em></p>
इंफोसिस के चेयरमैन और विख्यात उद्योगपति नारायण मूर्ति की पत्नी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति ने एक मजेदार घटना का जिक्र करते हुए बताया कि लंदन में आव्रजन अधिकारी ने यह मानने से इनकार कर दिया कि लंदन में उनका पता 10 डाउनिंग स्ट्रीट था। उनके मुताबिक वे प्रधानमंत्री की सास के हिसाब से बहुत सरल दिखती हैं।
लेखिका सुधा मूर्ति को एक अनोखी समस्या का सामना करना पड़ता है, दरअसल लोग यह मान ही नहीं पाते कि वह एक प्रधानमंत्री की सास हैं। ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास लेखिका और मानवषास्त्री सुधा मूर्ति ने कहा कि उनका साधारण रूप अक्सर लोगों को धोखा दे जाता है। सुधा मूर्ति ने इंफोसिस के सह-संस्थापक और व्यवसायी नारायण मूर्ति से शादी की है। उनकी बेटी अक्षता ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं।
‘द कपिल शर्मा शो’ के नवीनतम एपिसोड के दौरान, सुधा मूर्ति ने याद किया कि कैसे एक आव्रजन अधिकारी ने उनके आवासीय पते पर विश्वास करने से इनकार कर दिया था, जब उन्होंने फॉर्म में लंदन में अपने पते के रूप में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास और कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ लिखा था।
सुधा ने बताया ‘उन्होंने मुझसे मेरा आवासीय पता पूछा। आप लंदन में कहां रह रहे हैं? मेरी बड़ी बहन मेरे साथ थी और मैंने सोचा कि क्या मुझे ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ लिखना चाहिए। मेरा बेटा भी वहां (ब्रिटेन में) रहता है, लेकिन मुझे उसका पूरा पता याद नहीं था। लेकिन मैंने आखिरकार 10 डाउनिंग स्ट्रीट लिखा। उस साथी (आव्रजन अधिकारी) ने मेरी ओर देखा और कहा, ‘क्या तुम मजाक कर रहे हो?’
उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि नहीं, सच बोलती हूं। उनको लगा कि मैं मजाक कर रही थी। कोई भी इस बात पर विश्वास नहीं करता कि मैं, एक 72 वर्षीय, साधारण महिला, प्रधानमंत्री की सास हो सकती हूं।’
इस एपिसोड में, उनके साथ फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा, जिन्होंने हाल ही में ऑस्कर जीता और अभिनेत्री रवीना टंडन, जिन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, भी सम्मिलित हुए। अप्रैल में सुधा मूर्ति को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
What's Your Reaction?