अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जयपुरी रजाइयां बनीं खरीदारों की पहली पसंद

<p><em><strong>नई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हल्के वजन एवं गर्माहट के लिए मशहूर जयपुरी रजाइयां खरीदारों को लुभा रहीं हैं।</strong></em></p>

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जयपुरी रजाइयां बनीं खरीदारों की पहली पसंद
22-11-2022 - 07:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान पवेलियन में जयपुरी रजाइयों को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके हल्के वजन, कोमलता एवं गर्माहट की खासियत की बजह से खूब खरीदारी भी हो रही है। पवेलियन में जयपुरी रजाइयां के स्टोल संचालक अब्दुल रऊफ ने बताया कि जयपुरी रजाइयां बनाना बुनकरों का वंशानुगत व्यवसाय है और इसे वे पिछली कई पीढ़ियों से करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर के जुलाहे सर्दी के मौसम में घरेलू उपयोग में आने वाले सभी प्रकार के उत्पादों को बनाते हैं लेकिन रजाई बनाने में उन्हें विशेष योग्यता प्राप्त है। सर्दियों में दैनिक उपयोग के लिये रजाई की उच्च गुणवत्ता का उत्पादन उनकी विशेष पहचान है।
हाई क्वालिटी कपास का इस्तेमाल
रऊफ ने बताया कि रजाइयां वजन में हल्की होने के बावजूद ये बहुत ही गर्म और आरामदायक होती है। इनको बनाने में उच्च श्रेणी की शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कपास का प्रयोग किया जाता है। साथ ही, आधुनिक फैशनेबल एवं राजस्थानी डिजाइनों में इन्हें बनाया जा रहा है जिसे ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
हैंड ब्लाॅक प्रिंटेड रजाइयों की ज्यादा मांग
राजस्थानी शुद्ध कपास से पारंपरिक सांगानेरी हैंड ब्लाॅक प्रिंट में विश्व प्रसिद्ध जयपुरी डबल बेड की रजाइयां लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जयपुरी रजाई बनाने की इस विशेष कला के लिये जयपुर के कई बुनकरों को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।