पीएम मोदी ने अहमदाबाद वालों को दी अटल ब्रिज की सौगात, तस्वीरें देख आप कहेंगे वाह गजब..!

पीएम मोदी ने अहमदाबाद वालों को दी अटल ब्रिज की सौगात, तस्वीरें देख आप कहेंगे वाह गजब..!
28-08-2022 - 07:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां साबरमती नदी पर पैदल यात्रियों और साइकिल सवार लोगों के लिए 300 मीटर लंबे ‘अटल ब्रिज’ का शनिवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि यह स्थानीय लोगों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गांधीनगर और गुजरात ने अटलजी को काफी प्यार दिया। वर्ष 1996 में अटलजी ने रिकॉर्ड मतों से गांधीनगर से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। यह ब्रिज यहां के लोगों की ओर से उन्हें एक भावभीनी श्रद्धांजलि है।
गदगद हुए प्रधानमंत्री
अटल ब्रिज पर 300 मीटर तक और बीच में 14 मीटर की चौड़ाई में एलईडी बल्ब लगाये गये हैं। इसका निर्माण 2,600 मीट्रिक टन इस्पात की पाइप से किया गया है, जबकि ‘रेलिंग’ कांच और स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है।
पतंग उत्सव को ध्यान में रखा
अटल ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने खादी उत्सव के दौरान कहा कि अटल ब्रिज न सिर्फ साबरमती नदी के दोनों किनारों को जोड़ता है बल्कि यह डिजाइन और इनोवेशन में भी अनूठा है। इसकी डिजाइन तैयार करते समय प्रसिद्ध पतंग उत्सव को ध्यान में रखा गया है

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।