क्या है जेम बुर्स... जिसकी स्थापना से 60 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

<p><em><strong>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जयपुर में जेम बुर्स की स्थापना का निर्णय किया गया है।&nbsp;</strong></em></p>

क्या है जेम बुर्स... जिसकी स्थापना से 60 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 
30-08-2023 - 04:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में जेम बुर्स के लिए जयपुर में लगभग 44 हजार वर्गमीटर भूमि आरक्षित दर पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह भूमि जेम बुर्स की स्थापना के लिए गठित जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बुर्स (एसपीवी) को औद्योगिक आरक्षित दर से 3 गुना कीमत पर 99 वर्ष की लीज पर आवंटित की जाएगी। इससे निर्यात को बढ़ावा और लगभग 60 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार मिलेगा।
निर्यात बढ़ाने एवं जवाहरात उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण कदम 
फेडरैशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्टर्स तथा राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को प्रदेश से निर्यात बढ़ाने एवं जवाहरात उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने जवाहरात व्यवसायियों की ओर से इसके लिए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने अरोड़ा को जेम बुर्स लिए बधाई दी। अरोड़ा के प्रतिनिधित्व में ज्वैलर्स समुदाय लंबे समय से जेम बुर्स की मांग कर रहा था। इसके लिए कई बैठक भी आयोजित की गई थी। इनमें सरकार को जेम बुर्स की जरूरत के बारे में बताया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।