क्या किस्मत है... ऑटो ड्राइवर की लगी 25 करोड़ की लॉटरी

क्या किस्मत है... ऑटो ड्राइवर की लगी 25 करोड़ की लॉटरी
19-09-2022 - 10:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

. केरल में एक ऑटो रिक्शा चलाने वाले शख्स की लॉटरी लग गई। यह लॉटरी 1-2 लाख या करोड़ की नहीं बल्कि 25 करोड़ रुपये की लगी है। श्रीवराहम के रहने वाले अनूप ने यह लॉटरी ओणम बंपर लॉटरी में लगी है। अनूप ऑटो चलाकर परिवार का पेट नहीं पाल पा रहे थे। बीते दिनों ही उन्होंने मलेशिया में शेफ की नौकरी करने की ठानी। एक दिन पहले ही उन्होंने तीन लाख रुपये का कर्ज भी लिया और दूसरे दिन उन्हें 25 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है।
अनूप ने बताया कि एक दिन पहले शनिवार को उन्होंने लॉटरी टिकट (टी-750605) खरीदा था। मजेदार बात यह भी है कि एक दिन पहले ही उसका तीन लाख रुपये कर्ज का आवेदन मंजूर हुआ था। अनूप ने जिस एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदा था वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को उसने बताया कि ‘टी-750605’ उसकी पहली पसंद नहीं था।
'नहीं जाऊंगा मलेशिया'
एजेंसी ने बताया कि अनूप ने जो पहला टिकट खरीदा था वह उन्हें पसंद नहीं आया था इसलिए उन्होंने दूसरा टिकट लिया और उस पर जीत हासिल हुई। अनूप ने कहा कि वह पिछले 22 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं और अब तक उन्हें कुछ सौ रुपये से लेकर अधिकतम पांच हजार रुपये तक मिले थे।
उतारेंगे कर्ज, बनाएंगे घर
अनूप ने कहा, 'फिर भी मुझे शंका थी इसलिए मैंने लॉटरी बेचने वाली महिला को टिकट का चित्र भेजा। उसने इसकी पुष्टि की कि वह जीत वाला नंबर था।' जीते हुए पैसों से टैक्स देने के बाद अनूप को 15 करोड़ रुपये के आसपास मिलेंगे। अनूप ने कहा कि इन रुपयों से सबसे पहले वह अपना घर बनाएंगे और अपने ऊपर जो भी कर्ज है उसे चुकता करेंगे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।