वाह गजब..! 20 हजार की ऊंचाई पर मिलेगा इंटरनेट

वाह गजब..! 20 हजार की ऊंचाई पर मिलेगा इंटरनेट
19-09-2022 - 08:11 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अब सियाचिन ग्लेशियर में भी इंटरनेट सर्विस मिलेगी। करीब 20,000 फीट की ऊंचाई पर यह दुनिया में जंग का सबसे ऊंचा मैदान है। सियाचिन सिग्नलर्स ने रविवार, 18 सितंबर को सियाचिन ग्लेशियर में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस एक्टिवेट कर दी। भारतीय सेना की शाखा फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने इस बारे में एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी।
ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए इंडियन आर्मी की विंग ने बताया कि सियाचिन ग्लेशियर में 19,061 फीट की ऊंचाई पर सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस एक्टिवेट करने का काम पूरा हो गया है। यह दुनिया की सबसे ऊंची बैटलफील्ड है। सियाचिन सिग्नलर्स ने यह काम किया है।
सियाचिन ग्लेशियर हिमालय के पूर्वी काराकोरम रेंज में है। यह दुनिया में सबसे ऊंचाई वाला सैन्य क्षेत्र है। यहां का मौसम भारतीय जवानों का रोज इम्तिहान लेता है। सियाचिन में सबसे बड़ा खतरा हिमस्खलन का होता है। सर्दियों में भूस्खलन और हिमस्खलन सामान्य बात होती है। इस दौरान तापमान माइनस 60 डिग्री के नीचे पहुंच जाता है। इसके पहले रविवार को लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने पैंगॉन्ग और नुबरा सब डिवीजन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की थी। इन्होंने नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी सुधारने के लिए मोबाइल टावर लगाने जैसी मांग रखी थी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।