सुकून' की ऐसी क्या तलाश कि रचा डाली 53 शादियां..!

सुकून' की ऐसी क्या तलाश कि रचा डाली 53 शादियां..!
19-09-2022 - 10:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शादी के बाद सभी को ऐसा लाइफ पार्टनर चाहिए होता है जो जिंदगी को बेहतर बना सके। लेकिन, सऊदी अरब के एक शख्स की यह चाहत कई शादियों के बाद भी पूरी नहीं हो सकी। दावा किया जा रहा है कि 'शांति और स्थिरता' की तलाश में 63 साल के सऊदी शख्स ने 43 वर्षों के दौरान 53 बार शादी रचाई। अबू अब्दुल्ला नाम के व्यक्ति ने खुलासा किया है कि उनकी कई शादियों का कारण 'एक ऐसी महिला की तलाश थी जो उन्हें खुश कर सके।'
अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने अपनी सभी पत्नियों के प्रति निष्पक्ष रहने की कोशिश की। जब मैंने पहली बार शादी की तो मेरी योजना एक से अधिक महिलाओं से शादी करने की नहीं थी क्योंकि मेरे जीवन में शांति थी और मेरे बच्चे थे। हालांकि कुछ 'समस्याओं' की वजह से अब्दुल्ला ने 23 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करने का फैसला किया। दूसरी शादी के बाद अब्दुल्ला और उनकी पत्नियों के बीच कई समस्याएं पैदा हो गईं जिसकी वजह से उन्होंने एक बार फिर शादी करने का निर्णय लिया।
सिर्फ एक रात चली शादी
अब्दुल्ला ने कहा, 'मैंने 53 महिलाओं से शादी की। पहली शादी के वक्त मेरी उम्र 20 साल थी और मेरी पत्नी मुझसे छह साल छोटी थी।' उन्होंने आगे बताया कि उनकी सबसे कम समय तक चलने वाली शादी की अवधि सिर्फ एक रात थी। हालांकि अब उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।