ये कैसा प्यार..! शादी के लिए 10 बच्चों को किया यतीम, बीवी और बुजुर्ग मां-बाप को छोड़ा
प्यार कितना अंधा होता है, इसकी बानगी शुक्रवार, 16 सितंबर को राजस्थान के अलवर जिले में देखने को मिली। यहां एक महिला ने अपने पति और पांच बच्चों को छोड़ कर प्रेमी से निकाह कर लिया। प्रेमी ने भी ऐसा ही किया और वो भी अपने पांच बच्चों, अपने मां-बाप को पहली पत्नी के पास छोडक़र इस महिला के साथ रहने चला गया।
हरियाणा के तावडु की एक महिला नूरजहां (28) की शादी वर्ष 2007 में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जाजोर का बास निवासी तैयब खान से हुई थी। शादी के 15 साल बाद नूरजहां ने अपने 5 बच्चों को छोडक़र अलवर के तुलेड़ा गांव निवासी अपने प्रेमी मौसम (30) के साथ निकाह कर लिया।
पत्नी को सास-ससुर के पास
मौसम खान भी शादीशुदा है। उसके भी 5 बच्चे हैं। शुक्रवार को महिला अपने बच्चों को अलवर बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों के पास छोडऩे पहुंची। जब वह प्रेमी के संग उसके घर जाने लगी तो बच्चे बिलखने लगे। बच्चे मां के पीछे दौडऩे लगे। लेकिन, न उस मां का दिल पसीजा न वह रुकी। आखिरकार पुलिस और बाल कल्याण समिति के सदस्य को बेबस होकर उन बच्चों को बालगृह भेजना पड़ा।
3 महीने पहले जयपुर में किया निकाह
अलवर के सदर थाना पुलिस के एएसआई ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात को नूरजहां और मौसम पुत्र करीम खां जयपुर हाई कोर्ट के माध्यम से प्रोटेक्शन लेकर अलवर आए थे। नूरजहां का कहना है कि उसने 3 महीने पहले जयपुर में मौसम के साथ अपनी मर्जी से निकाह किया है। अब 4 बच्चों को बाल संरक्षण समिति को सौंपकर जाना चाहती है।
What's Your Reaction?