बेहद सादगी से मना रहे हैं अपना जन्मदिन प्रधानमंत्री मोदी, देश को समर्पित करेंगे 8 चीते
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी आज यानी 17 सितंबर 2022 को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। हमेशा की तरह वे अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मना रहे हैं। आज के विशेष दिन वे देश से लुप्त हो चुके सबसे तीव्र दौड़ने वाले स्तनधारी जीव यानी 8 चीतों को देश को समर्पित करेंगे। ये चीते विशेषतौर पर बोइंग 747 जेट में नामीबिया से भारत लाये गये हैं। मोदी इन्हें मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने के लिए समर्पित करेंगे।
मोदी चीता पुनरुत्पादन परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका तीसरा कार्यक्रम कौशल और युवा विकास और चौथा कार्यक्रम अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के विकास की नीति से जुड़ा हुआ है।
What's Your Reaction?