साइकिल के चौकोर पहिए...! चकराकर रह गई जनता, लेकिन जब चली तो सब देखते रह गए

<p><em><strong>आवश्यकता आविष्कार की जननी है, लेकिन कुछ आविष्कारों की जननी आवश्यकता नहीं, बल्कि दिमाग की खुराफात भी होती है। पेश है एक ऐसा ही आविष्कार, चौकोर पहियों वाली साइकिल, जो चलती भी है।</strong></em></p>

साइकिल के चौकोर पहिए...! चकराकर रह गई जनता, लेकिन जब चली तो सब देखते रह गए
14-04-2023 - 02:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दो पतले पहियों पर सरपट दौड़ती साइकिल हम सबके दिमाग में बचपन से बसी है, लेकिन उसी साइकिल को चौकोर पहियों के साथ आराम से चलते हुए देखकर आप क्या सोचेंगे ! सोच में पड़ जाएंगे ना कि ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे। दरअसल, इस साइकिल का चक्का नहीं घूमता बल्कि उस पर लगी रबड़ घूमती है। कैसे? यह आप वीडियो देखकर ही समझ पाएंगे। लेकिन कुछ लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा करने की जरूरत ही क्या थी।
आग की तरह, पहिए की खोज ने भी इंसानों का जीवन बदल दिया। बैलगाड़ी बनी, फिर साइकिल, मोटर साइकिल आदि। यहां तक ट्रक, ट्रेन से लेकर विमान तक के पहिए भी गोल होते हैं। लेकिन भैया, किसी ने ऐसी साइकिल बना दी है, जिसके पहिए चौकोर हैं। जी हां, बिल्कुल डिब्बे की तरह। फोटो देखते ही दिमाग में पहला सवाल यही आता है कि आखिर ये चलती कैसे होगी? दरअसल, साइकिल का चक्का नहीं घूमता बल्कि उस पर लगी रबड़ घूमती है। 
चौकोर पहियों की जरूरत ही क्या है?
यह वीडियो ट्विटर हैंडल ने 11 अप्रैल को पोस्ट किया और लिखा-चौकोर पहियों के साथ चलने वाली ये साइकिल कैसे बनाई? इसे खबर लिखे जाने तक 38 लाख व्यूज और 33 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। लोग हैरान हैं कि आखिर यह साइकिल चौकोर पहियों के साथ कैसे चल रही है। एक शख्स ने लिखा कि आखिर ऐसा करने की जरूरत क्या थी? दूसरे ने लिखा कि भाई इसे कहते हैं फालतू के इनोवेशन। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह आइडिया बहुत पसंद आ रहा है। मतलब, वह इस चौकोर पहिए वाली साइकिल के मुरीद हो गए है! कुछ यूजर्स ने पूछ भी लिया कि ये मिलेगी कहां से?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।