गूगल हाई एक्शन के मूड में, हटा डाले 1.2 करोड़ अकाउंट..!

<p><em>विज्ञापन दिखाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर Google कड़ा रुख अपना लिया है। उसने ऐसे करीब 1.2 करोड़ गूगल अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है, जो गूगल की विज्ञापन नीति का उल्लंघन करके अपने विज्ञापन, नेटिजन्स को दिखा रहे थे। गूगल की ओर से कहा गया है कि नियमों के उल्लंघन की वजह से मैलवेयर और फर्जीवाड़े की बढ़ने की सूचनाएं मिल रही थी, जिसकी जांच के बाद उन गगूल अकाउंट को हटाया गया है, जो नियमों की उपेक्षा कर ररते हुए विज्ञापन जारी कर रहे थे। गूगल की ओर से यह जानकारी उसकी वार्षिक विज्ञापन सुरक्षा रिपोर्ट के आधार पर जारी की गई है।</em></p>

गूगल हाई एक्शन के मूड में, हटा डाले 1.2 करोड़ अकाउंट..!
29-03-2024 - 03:19 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

गूगल का कहना है कि यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकेगा। गूगल की घोटाले वाले विज्ञापन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। गगूल का कहना है कि विज्ञापन डिस्प्ले करने के नाम पर यूजर्स को डीपफेक जैसी नई रणनीति का इस्तेमाल करके धोखा दिया जा रहा है। कुछ वक्त पहले सचिन तेंदुलकार का डीपफेक वीडियो बनाकर ऐड बनाया गया था, जिसे लेकर गूगल सतर्क हो गया है। ऐसा ही डर लोकसभा चुनाव को लेकर हो रहा है, जहां डीपफेक का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

गूगल चुनाव को पारदर्शी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यही वजह है कि उसने 2023 में 5,000 से ज्यादा चुनावी ऐड का वेरिफिकेशन किया है और 7.3 मिलियन से ज्यादा चुनावी ऐड को हटा दिया है, जिन्होंने वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया था। गूगल का कहना है कि एआई की वजह से विज्ञापन का वेरिफिकेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।