‘गोलू गुप्ता’ की बेडरूम तस्वीरें लीक...! मिर्जापुर की हिरोइन का अंदाज देखकर रह जाएंगे हक्के-बक्के

<p><em><strong>मिर्जापुर सीजन 3 का दिल थामकर इंतजार कर रहे फैंस को एक सरप्राइज देते हुए गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी इन दिनों अपनी बोल्ड अदाओं से फैन्स को अपना दीवाना बना रही हैं।</strong></em></p>

‘गोलू गुप्ता’ की बेडरूम तस्वीरें लीक...! मिर्जापुर की हिरोइन का अंदाज देखकर रह जाएंगे हक्के-बक्के
03-04-2023 - 02:20 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 की गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। श्वेता त्रिपाठी की इन बेडरूम तस्वीरों में वह सोफे पर बैठकर बेहद ही दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। फ्लावर प्रिंट ब्लेजर और शॉर्ट्स में नजर आ रही एक्ट्रेस अपने अंदाज से बिजलियां गिरा रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ट्रेंडी ईयररिंग्स और हाई हील्स से पूरा किया।
श्वेता त्रिपाठी की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने उनके लुक को रेड हार्ट इमोजी के साथ स्टनिंग बताया। तो कोई उनसे सवाल पूछ रहा है कि चैथी तस्वीर धुंधली क्यों रही। सबसे मजेदार कमेंट में से एक यह था कि आप कुछ भी करके पंचायत 3 में एंट्री ले सकते हैं।
गौरतलब है कि ‘मसान’ जैसी फिल्म में नजर आ चुकीं श्वेता त्रिपाठी ने वेब सीरीज मिर्जापुर में गोलू गुप्ता का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘लव हेटर्स’, ‘ब्यूटीफुल वर्ल्ड’ समेत कई शॉर्ट फिल्में भी कीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’, ‘लाखों में एक सीजन 2’ और ‘द गॉन गेम’ में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहने वाली श्वेता त्रिपाठी ने साल 2018 में खुद से 8 साल छोटे रैपर और एक्टर चैतन्य शर्मा से शादी की थी।
गुड्डू भैया ने दिखाया था अपना लुक
गुड्डू भैया यानी अली फजल ने हाल ही में पलकें बिछाकर ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी दी है. मिर्जापुर सीजन 3 में अपना लुक शेयर करते हुए अली ने खुलासा किया कि जल्द ही हमें पता चलेगा कि मुन्ना भैया और कालीन भैया का क्या हुआ? एक और सवाल यह है कि अपना बदला पूरा करने के बाद अब गोलू गुप्ता क्या करेंगी। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।